बांग्लादेशी, PM Sheikh Hasina के, डांस का ,वीडियो हुआ ,वायरल

  बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के डांस का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब देख…
1 Min Read 0 39

 

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के डांस का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब देख और पसंद कर रहे हैं. दरअसल, यह वीडियो राजस्थान का बताया जा रहा है, जहां बीते दिनों जयपुर एयरपोर्ट पर राजस्थानी अंदाज में बांग्लादेश की पीएम का स्वागत लोक नृत्य संगीत के साथ हुआ. इस दौरान शेख हसीना ने जहां राजस्थानी अंदाज में डांस किया, वहीं कलाकारों के साथ फोटो भी खिंचवाई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का जयपुर हवाई अड्डे पर शानदार स्वागत किया गया. इस बीच स्थानीय कलाकारों ने नृत्य किया, जिनके साथ शेख हसीना भी थिरकतीं नजर आईं. इसके बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर मत्था टेकने भी पहुंचीं. इस दौरान उन्हें दरगाह कमेटी की तरफ से तलवार भेंट की गई.

इंटरनेट पर छाए इस वीडियो को देखकर यूजर्स भी काफी इंप्रेस दिखे. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, बांग्लादेश की माननीय प्रधानमंत्री शेख हसीना का ये लुक भारत के लिए उनके प्यार को साबित करता है. भारतीय उपमहाद्वीप में आज उनके जैसा कोई दूसरा भारतबंधु नहीं है.’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बहुत सुंदर.’ तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘शेख हसीना का स्पोर्टी डांस करना बहुत अच्छा है, मैं इसकी पूरी तरह से सराहना करता हूं.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *