गुलाब के तेल की, कुछ बूंदे ही चेहरे पर, लाती है ,गजब का बदलाव

गुलाबजल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके साथ ही गुलाब के तेल को भी त्वचा पर लगाने से…
1 Min Read 0 84

गुलाबजल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके साथ ही गुलाब के तेल को भी त्वचा पर लगाने से काफी सारे फायदे देखने को मिलते हैं। गुलाब जल एक बेहतरीन टोनर है। इसे लगाने से स्किन के पोर्स छोटे होते हैं और स्किन सॉफ्ट दिखती है। वहीं गुलाब का तेल बढ़ती उम्र पर काफी असर करता है। अगर चेहरे पर झुर्रियों के निशान आना शुरू हो गए हैं तो गुलाब के तेल की कुछ बूंदे ही असर दिखा सकती है।

तो चलिए जानें कैसे लगाएं चेहरे पर गुलाब का तेल।

कैसे बनाएं गुलाब का तेल-मार्केट में बहुत सारे प्रोडक्ट आते हैं जिनमे रोज एक्स्ट्रैक्ट का इस्तेमाल किया जाता है। आप चाहे तो गुलाब के तेल को घऱ में ही बनाकर तैयार कर सकते हैं। गुलाब के तेल को बनाने के लिए जरूरत होगी दस गुलाब की पंखुड़ियों की, साथ में जैतून का तेल और एक कप पानी।

गुलाब का तेल बनाने के लिए गुलाबों की पंखुड़ियों को निकालकर अलगु कर लें। फिर किसी कांच के बर्तन में जैतून का तेल निकाल लें। फिर उसमे पंखुड़ियों को डाल दें। किसी बड़े से बर्तन में पानी को गर्म करें और तेल से भरी शीशी को गर्म पानी में रख दें। रातभर इसे ऐसे ही रखा रहने दें। सुबह तेल से पंखुड़ियों को निचोड़कर अलग कर दें। बस गुलाब का तेल तैयार है।

अब इस तेल की चार से पांच बूंदों को चेहरे पर इस्तेमाल करें। रोजाना इस तेल की दो से चार बूंदों से चेहरे की मसाज करें। इसमे मौजूद एंटी-आक्सीडेंट चेहरे की झुर्रियों को खत्म करने में मदद करता है। साथ ही फाइन लाइंस को भी हल्का करता है।

अगर आप चाहती हैं कि गुलाब के तेल का असर चेहरे पर दिखे। तो इस तेल की कुछ बूंदों को लेकर आंखो के आसपास के एरिया पर हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा करने से यहां कि स्किन एक बार फिर से टाइट होना शुरू हो जाएगी। क्योंकि आंखों के आसपास की त्वचा पर ही सबसे पहले उम्र का असर दिखता है। “

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *