कौन बनेगा करोड़पति 14 का लेटेस्ट एपिसोड धमाकेदार रहा. इस एपिसोड में 27 साल के कंटेस्टेंट आयुष गर्ग हॉट सीट पर बैठे. दिल्ली के रहने वाले आयुष स्ट्रेटजी और ऑपरेशन मैनेजर हैं और उन्होंने अपनी जवाबों से शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को काफी इम्प्रेस किया.
View this post on Instagram
दरअसल, आयुष शो में अपनी गर्लफ्रेंड को साथ लेकर आए थे, जो ऑडियंस के बीच पहुंची थी. आयुष का निडर अंदाज और प्यार को देखकर बिग बी काफी खुश हुए. बिग बी ने उन्हें अपने स्कूल के दिनों का एक किस्सा भी बताया. उन्होंने ये भी कहा कि उनमें और आयुष में कई समानताएं भी हैं.
आयुष गर्ग ने गेम के दौरान बताया कि वह स्पोर्ट्स के शौकीन हैं. उन्हें क्रिकेट देखना पसंद है, जबकि वह फुटबॉल खेलते हैं. फुटबॉल में आयुष गोली की भूमिका निभाते हैं. आयुष के कहने के बाद बिग भी ने कहा कि उनके और आयुष के बीच बहुत ही समानताएं हैं और वह भी स्पोर्ट्स को खूब पसंद करते हैं.अमिताभ बच्चन ने इसके बाद अपने स्कूल के दिनों का किस्सा बताया. उन्होंने कहा कि स्कूल में उनके एक अध्यापक ने उन्हें फुटबॉल में गोली बना दिया था. उन्होंने अपने पहले ही खेल में 8 गोल छोड़े थे, जिसके बाद उन्हें हाफ टाइम में बाहर कर दिया गया था.
आयुष अपनी गर्लफ्रेंड को संग लाए-इससे पहले, बिग बी जब आयुष गर्ग को इंट्रोड्यूस करवाते हैं, तो उनसे पूछते हैं कि उसे उनके साथ कौन आया है? जिस पर आयुष मुस्कुराते हैं और कहते हैं, उनकी गर्लफ्रेंड आरुषि शर्मा. जैसे ही कैमरा उनकी गर्लफ्रेंड की तरफ जाता है, वो मुस्कुराती हैं. बिग बी भी इस साहसिक कदम के लिए आयुष की सराहना करती हैं
आयुष पर प्राउड- अमिताभ बच्चन कहते हैं, “मैं यह पहली बार सुन रहा हूं और मुझे बहुत गर्व है कि आप कह रहे हैं कि आप अपनी प्रेमिका को अपने साथ लाए हैं. वाह! क्या बात है.” बिग बी आगे आयुष से सवाल करते हैं कि दोनों कैसे मिले? आयुष बताते हैं कि उन्होंने कुछ साल पहले ऑनलाइन डेटिंग को यूज करने का फैसला किया, और इसी के जरिए वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिले.