“किंग कोहली ने, CWG के सभी, विजेताओं और प्रतिभागियों को, दिया भावुक संदेश

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज़ किंग कोहली ने सोशल मीडिया पर कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने वाले…
1 Min Read 0 89

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज़ किंग कोहली ने सोशल मीडिया पर कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को और विजेताओं को ख़ास संदेश दिया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है- आप पर हमें गर्व है. कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेकर और विजेता बनकर आप सभी ने देश का मान बढ़ाया है. देश के सम्मान के लिए आप सभी को सलाम. जय हिंद.

सोशल मीडिया विराट कोहली का दिल छू लेने वाला ये पोस्ट बहुत ही तेज़ी से वायरल हो रहा है. लोगों को ये पोस्ट बहुत ही ज्यादा पसंद आ रही है. इस पोस्ट पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं. किंग कोहली का ये अंदाज़ नेटिजेंस को पसंद आया है. वहीं इस पोस्ट पर कई लोगों ने दिल छू लेने वाले कमेंट्स किए हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- किंग कोहली आपकी वापसी धमाकेदार होगी. एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- किंग कोहली सभी स्पोर्ट्स का सम्मान करते हैं.

जानकारी के लिए बता दूं कि भारत का प्रदर्शन इस बार खास रहा है. मेडल तालिका में बारत चौथे नंबर पर है. इस बार भारत ने इन गेम्स में कुल 61 मेडल हासिल किए जिसमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *