Commonwealth Games 2022 Day 5 -टीम ने टेबल टेनिस में ,जीता स्वर्ण,वेटलिफ्टिंग में रजत

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत अब तक कुल 12 पदक जीत चुका है, जिसमें पांच स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य…
1 Min Read 0 149

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत अब तक कुल 12 पदक जीत चुका है, जिसमें पांच स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। लॉन बॉल में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर लिया। उसने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराया। टेबल टेनिस में पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। विकास ठाकुर ने वेटलिफ्टिंग में रजत जीता।

भारत के पदक विजेता
5 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम
4 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर
3 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर”

विकास ठाकुर ने जीता रजत- वेटलिफ्टिंग के 96 किग्रा भार वर्ग में भारत के विकास ठाकुर ने रजत पदक जीत लिया है। उन्होंने कुल 346 किग्रा भार उठाया। विकास ने स्नैच राउंड में 155 किग्रा और क्लीन एंड जर्क राउंड में 191 किग्रा भार उठाया था। यह भारत का 12वां पदक है।”

भारतीय टेबल टेनिस टीम ने फाइनल में सिंगापुर को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। बर्मिंघम खेलों में यह भारत का पांचवां गोल्ड मेडल है। अब कुल पदक 11 हो गए हैं।”

भारतीय महिला टीम ने लॉन बॉल के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया है। उसने अफ्रीकी टीम को 17-10 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। यह राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में लॉन बॉल में भारत का पहला पदक है। देश को बर्मिंघम में चौथा स्वर्ण पदक मिला है।”

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *