प्रधानमंत्री ने दीं, शुभकामनाएं, डॉक्टरों के लिए, कही यह बात

देश में आज एक जुलाई का दिन विशेष महत्व का है। ओडिशा की तीर्थनगरी पुरी समेत अलग अलग शहरों में…
1 Min Read 0 141

देश में आज एक जुलाई का दिन विशेष महत्व का है। ओडिशा की तीर्थनगरी पुरी समेत अलग अलग शहरों में ‘जगन्नाथ रथयात्रा’ निकाली जा रही है, तो ‘डॉक्टर्स डे’ भी मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम मोदी ने रथयात्रा के अवसर पर ट्वीट किया ‘रथयात्रा के विशेष दिन की बधाई। हम भगवान जगन्नाथ से उनके निरंतर आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करते हैं। हम सभी को अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों का आशीर्वाद मिले।

रथयात्रा आज से शुरु हो रही है। यह 12 जुलाई तक चलेगी। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल जगन्नाथ रथ यात्रा का प्रारंभ आषाढ़ शुक्ल द्वितीया से होता है। यह यात्रा 9 दिन की होती है। इसमें से 7 दिन भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ पुरी के गुंडिचा मंदिर में रहते हैं। मान्यता के अनुसार, वहां उनकी मौसी का घर है। पहले दिन तीनों रथों को गुंडिया मंदिर ले जाया जाता है। इन रथों को मोटे रस्सों से खींचा जाता है।”

डॉक्टरों की अहम भूमिका- इसी तरह ‘डॉक्टर्स डे’ पर चिकित्सकों को बधाई देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘जीवन बचाने और धरती को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी परिश्रमी चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की बधाई।’

डॉ. विधानचंद्र रॉय की याद में मनाते हैं डॉक्टर्स डे- हर साल 1 जुलाई ‘डॉक्टर्स डे’ यानी राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग, जिनका जीवन किसी न किसी डॉक्टर से जुड़ा हो, वह  चिकित्सक को धन्यवाद करते हैं। इस साल के डॉक्टर्स डे की थीम ‘फैमली डॉक्टर्स ऑन द फ्रंट लाइन’ है। भारत में पहली बार राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाने की शुरुआत साल 1991 से हुई थी। इस साल केंद्र सरकार ने पहली बार डॉक्टर डे मनाया था। इस दिन को मनाने की शुरुआत डॉक्टर डॉ. विधान चंद्र राॅय की याद के रूप में की गई थी।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *