बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने ,4 पैर और 4 हाथ वाली, बिहार की बेटी को,दिया नया जीवन

एक्टर सोनू सूद जब भी किसी को कोई समस्या होती है तो देवदूत बनकर खड़े रहते हैं. सोशल मीडिया के…
1 Min Read 0 143

एक्टर सोनू सूद जब भी किसी को कोई समस्या होती है तो देवदूत बनकर खड़े रहते हैं. सोशल मीडिया के ज़रिए उन्हें जानकारी मिलती है, जिसका वो तुरंत समाधान भी कर देते हैं.देखा जाए तो सिल्वर स्क्रीन पर सोनू सूद विलेन की भूमिका में रहते हैं, मगर वर्तमान समय में वो सुपरस्टार बन चुके हां.

अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर सोनू सूद को बिहार की बेटी के बारे में जानकारी मिली थी. बिहार के नवादा जिले के एक गरीब परिवार में चार हाथ और चार पैर वाली बच्ची चौमुखी का वीडियो वायरल हुआ था. उसके परिवार ने गुहार लगाई थी कि बेटी का ऑपरेशन हो जाए. ऐसे में सोनू सूद ने न सिर्फ मदद की बल्कि वो परिवार के साथ खड़े भी रहे.

इस बच्ची का नाम चौमुखी  है. इसका सफल ऑपरेशन हो चुका है. सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर बताया कि बच्ची का इलाज शुरू हो चुका है. सोनू सूद की मदद से करीब सात घंटे के ऑपरेशन के बाद चौमुखी के अतिरिक्त हाथ और पैर हटा दिए गए हैं,  किरण अस्पताल के डॉक्टरों ने करीब 7 घंटों के ऑपरेशन के बाद चौमुखी के अतिरिक्त हाथ और पैर हटाकर उसे नई जिंदगी दी. किरण अस्पताल ने ट्विटर पर जानकारी भी दी है.

चौमुखी वारिसलीगंज प्रखंड के हेमदा गांव की रहने वाली है. जन्म के समय से ही चौमुखी के पेट से दो हाथ और दो पैर निकले हुए थे. इस नेक कार्य के बाद लोग सोनू सूद की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं. सोनू सूद के बारे में कहा जाता है कि वो हमेशा लोगों के लिए खड़े रहते हैं.

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *