भारी नथ ,पहनने में, होती है परेशानी, अपनाएं ये सिंपल टिप्‍स, नहीं होगा दर्द

किसी भी दुल्‍हन के लुक को अपलिफ्ट करने वाली अगर कोई ज्‍वेलरी है, तो वो है नथ. सुंदर मोतियों में…
1 Min Read 0 141

किसी भी दुल्‍हन के लुक को अपलिफ्ट करने वाली अगर कोई ज्‍वेलरी है, तो वो है नथ. सुंदर मोतियों में पिरोया छल्‍ला दुल्‍हन के पूरे लुक में चार चांद लगा देता है. यही वजह है कि सदियों से दुल्‍हन के सोलह श्रृंगार में नथ का एक खास महत्त्व रहा है. हालांकि जमाने के साथ इसका स्‍टाइल और साइज भी बदलता रहा है.
कई लड़कियां या महिलाएं ऐसी होती हैं, जिन्‍हें भारी भरकम नथ पहनने में तकलीफ का सामना करना पड़ता है. जिस वजह से चाहकर भी वे लंबे समय तक इसे कैरी करने से घबराती हैं. यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्‍स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने नथ को आसानी से पहन सकती हैं और वो भी बिना किसी दर्द के. इन टिप्‍स की मदद से नथ अपनी जगह पर टिका रहेगा और आपके श्रृंगार में चार चांद लगाता रहेगा.”

अटैच वाले नथ पहनें-अगर आपके नाक में छेद नहीं है और नोज रिंग/पिन पहनने का कोई अनुभव नहीं है तो आप अटैच करने वाली नथ पहन सकती हैं.

प्रैक्टिस करें-बेहतर होगा कि अपनी शादी से पहले भी आप कुछ दिन नथ पहनने की आदत डालें. ऐसा करने से आप नथ के साथ सहज होंगीं और उसे कैरी करने में आसानी होगी.

हल्‍के नथ चुनें-शादी में बहुत भारी नथ चुनने से बचें. बेहरत होगा कि आप हल्की और कम काम वाली नथ को चुनें. इसे आप लंबे वक्‍त तक कैरी कर पाएंगी.

चेन वाली नथ-बेहतर होगा कि आप नथ के साथ चेन भी कैरी करें. इससे आपकी नथ बार-बार खिसकेगी नहीं और चेन आपकी नथ को एक जगह सेट रखने में मदद करेगा.

दबाएं नहीं
कई दुल्हनें नथ को सेट करने के लिए बहुत जोर से दबाती हैं, जिसकी वजह से उन्हें दर्द हो सकता है. यही नहीं, ऐसा करने से नथ की शेप भी खराब हो

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *