इंटरनेट की दुनिया में कई तरह के मनोरंजक और दिल को खुश कर देने वाले वीडियो की भरमार है. हाल ही में सबसे खूबसूरत पक्षियों में शुमार मोर का पंख फैलाये एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. यह वीडियो इटली का बताया जा रहा है, जहां के एक गार्डन में सफेद मोर एक शानदार फ्लाई लैंडिंग करता दिख रहा है. वीडियो में एक दुर्लभ सफेद मोर को एक स्टेच्यू पर उड़ते देखा जा रहा है. इन दिनों यह शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर सभी का दिल जीत रहा है.”
आमतौर पर रंग-बिरंगे पंखों वाले नीले और हरे रंग के मोर देखने को मिलते हैं, फिलहाल सफेद मोर अपनी खूबसूरती के चलते हर किसी को मंत्रमुग्ध करता नजर आ रहा है. एक बेहद सुंदर सफेद रंग के मोर को मूर्ति के ऊपर से उड़ान भरकर एक साफ-सुथरे लॉन पर उतरते देखा जा रहा है. इटली के बाद अब पूरी दुनिया में इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है.
White peacock in flight..🦚😍 pic.twitter.com/CnBNbSoprO
— 𝕐o̴g̴ (@Yoda4ever) April 29, 2022
इस वीडियो को ट्विटर पर योग नाम के यूजर अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में ‘सफेद मोर की उड़ान’ लिखा गया है. कुछ यूजर्स ने अपने कमेंट में दावा किया है कि यह क्लिप उत्तरी इटली के द्वीप इसोला बेला ( Isola Bella) के बगीचों का है.