जाह्नवी कपूर ने, रेखा की फिल्म ‘,उमराव जान’ पर ,दिखाए ,क्लासिकल मूव्स

  बॉलीवुड की पसंदीदा एक्ट्रेसेस में से एक जाह्नवी कपूर हैं . उनकी एक्टिंग स्किल्स हो या उनका प्यारा लुक,…
1 Min Read 0 157

 

बॉलीवुड की पसंदीदा एक्ट्रेसेस में से एक जाह्नवी कपूर हैं . उनकी एक्टिंग स्किल्स हो या उनका प्यारा लुक, फैंस को उनकी हर अदा पसंद आती है. जब भी वह सोशल मीडिया पर कोई भी तस्वीर या वीडियो पोस्ट करती हैं तो वे फैंस उसपर लाइक्स और कॉमेंट कर खूब प्यार बरसाते हैं.

‘रूही’ एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक डांस वीडियो साझा किया है, जो करीब 2 साल पुराना है, लेकिन फैंस फिर उसे देख प्यार बरसा रहे हैं.जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह लीजेंडरी एक्ट्रेस रेखा के गाने ‘इन आंखों की मस्ती के’ पर परफॉर्म करती दिख रही हैं. ‘उमराव जाना’ का ये गाना आज भी बहुत से लोगों का फेवरेट है.

जाह्नवी बोलीं-  हैप्पी इंटरनेशनल डांस डे
जाह्नवी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘थ्रोबैक 2 साल पहले का. बैठकी भाव के लिए की गई मेरी कुछ शुरुआती कोशिशों में से एक. मिस कर गई थी. सभी को हैप्पी इंटरनेशनल डांस डे. हालांकि, मैं 2 दिन लेट हूं.’”

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

 

जाह्नवी कपूर के पास हैं ये फिल्में-
काम के मोर्चे की बात करें तो, जाह्नवी कपूर के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं. जल्द वह ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी. फिल्म का टीजर ने खूब धमाल मचाया है और फैंस इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं इसके साथ वह ‘गुड लक जैरी’ और ‘मिली’ में भी नजर आएंगी.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *