सोशल मीडिया पर अक्सर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग हंस-हंस के लोटपोट हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसे देख आप भी पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो जाएंगे. यह दिलचस्प वीडियो एक बच्चे का है. वीडियो में दिख रहा बच्चा झूला झूलने आया है, जिसके कुछ ही देर बाद बच्चा एक के बाद एक कई देवी-देवताओं के नाम जपते हुए अपने डर पर काबू पाने की कोशिश करने लगता है. इस वीडियो को देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.
वीडियो में झूला झूलने के लिए बच्चा काफी एक्साइटेड नजर आ रहा है. जैसे-जैसे झूला ऊपर की तरफ जाता है बच्चे का रिएक्शन देखने लायक होता है. शुरुआत में बच्चा बातें करते हुए मस्ती के मूड में नजर आता है, लेकिन जैसे ही झूला चलना शुरू होता है, बच्चे की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है. बच्चा चिल्लाते हुए भगवान के नाम जपना शुरू कर देता है. बच्चे का यह वीडियो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रहा, लेकिन क्या कहें डर है ही बड़ी चीज, अच्छे-अच्छों के पसीने छुड़ा सकता है.
View this post on Instagram