आज रविवार सुबह 10:21 से एकादशी शुरू हो चुकी है किंतु व्रत की एकादशी कल सोमवार को है इसीलिए आज पूरे दिन एवं कल व्रत के पूरे दिन *खाने में चावल या चावल से बनी हुई चीज वस्तु का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें अगर आपने व्रत नहीं रखा है तो भी
इस दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए पूजा-पाठ और व्रत के साथ-साथ कुछ उपायों के बारे में बताया गया है. इन्हें करने से श्री हरि भगवान विष्णु जी की कृपा प्राप्त होती है. साथ ही, घर में धन-संपत्ति का वास होता है. आइए जानें इस दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में.
आमलकी एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय- प्रत्येक एकादशी के दिन आंवले के रस से स्नान करना { स्नान करने वाले पानी में थोड़ा सा आंवले का रस मिला लें }करना बेहद शुभ माना जाता है आंवले के रस से स्नान से हमारे सभी पाप नष्ट हो जाते हैं ऐसा शास्त्रों में बताया गया है.
1. आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. कहते हैं कि इस दिन घर में #आवंले का वृक्ष लगाने से हर कार्य में तरक्की मिलती है. और धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है.
2. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन 21 ताजे पीले फूलों की माला भगवान विष्णु को अर्पित करें. इतना ही नहीं, इस दिन भगवान को खोए से बनी मिठाई का भोग लगाएं. इससे भगवान प्रसन्न होकर भक्तों पर आशीर्वाद बरसाते हैं और जीवन में हर कार्य में सफलता मिलती है.
3. आमलकी एकादशी के दिन आंवले का विशेष महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु को आंवला अर्पित किया जाता है. साथ ही स्वंय भी ग्रहण करना शुभ माना गया है. ऐसा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
4. मां लक्ष्मी की कृपा और धन प्राप्ति के लिए इस दिन सुबह स्नान के बाद विधि-विधान से पूजा करें. साथ ही एकाक्षी नारियल अर्पित करें. पूजा कर के बाद इसे #पीले रंग के कपड़े में बांध लें और अपने पास रख लें.
5. इस दिन आंवला या आंवला का पेड़ की प्रार्थना और पूजा करें. ऐसा करने से हर कार्य में दोगुनी सफलता मिलती है.
6. इस दिन आंवले के पेड़ पर जल अर्पित करने से कार्य क्षेत्र में आ रही हर तरह की समस्या दूर हो जाती है. इसकी मिट्टी को माथे पर लगाना चाहिए.
7. पति-पत्नी के बीच किसी तरह की खटास है या फिर जीवनसाथी की किसी इच्छापूर्ति के लिए आंवले के वृक्ष पर सात बार सूत का धागा लपेटें. इसके बाद घी का दीपक जलाएं.
एकादशी मंत्र-| राम रामेति रामेति |
| रमे रामे मनोरमे |
| सहस्त्रनाम ततुल्यं |
| राम नाम वरानने |
एकादशी के दिन इस मंत्र का जप करने से श्री विष्णु सहस्त्रनाम जप के समान पुण्य फल प्राप्त होता है🙏
‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’, इस मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें
*नामसंकीर्तन यस्य सर्वपापप्रणाशनम्। *प्रणामो दुःखशमनस्तं नमामि हरिं परम्